Latestधर्म

राशिफल: 30 जनवरी आज शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन, स्वास्थ्य, व्यवसाय, प्यार सब कुछ जनिये

आज 30 जनवरी 2021दिन शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन जनिये 12 राशियों का आज का फल

मेष

पॉजिटिव काफी दिन से चल रही व्यस्तता से राहत पाने के लिए आज आप शांति और सुकून से दिन व्यतीत करेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। तथा धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक व सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

नेगेटिव परंतु ध्यान रखिए कि बहुत अधिक होशियारी के बावजूद भी कुछ काम गड़बड़ हो सकते हैं। शेयर्स, सट्टा जैसे कामों से दूर रहें। घर के बड़े बुजुर्गों की किसी बात की भी अवहेलना ना करें। इससे घर का वातावरण खराब हो सकता है।
व्यवसाय -व्यवसाय में कुछ बदलाव जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। उन पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें, जल्दी ही उचित परिणाम सामने आएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही कुछ तबादले जैसी स्थिति भी संभव है।
लव-वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। परंतु कभी-कभी आपका गुस्सा परिवार की व्यवस्था को खराब कर सकता है।
स्वास्थ्य -शारीरिक और मानसिक थकान हावी रहेगी। मेडिटेशन करें तथा मनोरंजक वातावरण में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग-आसमानी, भाग्यशाली रंग-3

वृष

पॉजिटिव-आज मानसिक रूप से काफी संतोषजनक समय है। भागदौड़ की बजाय शांतिपूर्ण ढंग से काम को निपटाने का प्रयास करें। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी तथा सकारात्मक वार्तालाप भी होगी।
नेगेटिव -कभी-कभी आपका अति आत्मविश्वास आपके बनते कामों में विघ्न डाल देता है। इसलिए ज्यादा अभिमान या अपने आपको सुपीरियर समझना ठीक नहीं है। ज्यादा सोच-विचार करने में समय व्यर्थ ना करें। अपने कार्यों को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें।
व्यवसाय -व्यवसायिक कार्य में कुछ कर्ज लेने जैसी स्थिति बन रही है, परंतु अपनी क्षमता से अधिक कर्ज लेने से बचें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें, क्योंकि किसी छोटी सी बात पर वाद-विवाद होने की आशंका है।
लव -जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। जिससे आप अपने काम पर पूरा ध्यान लगा पाएंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य -गले में खराश और खांसी, जुकाम जैसी स्थिति रहेगी। इसे गंभीरता से लें और तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग-सफेद, भाग्यशाली अंक-6

मिथुन

पॉजिटिवजीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच आपके कई कार्यों को सुचारु रुप से क्रियान्वित करेगी। कई नकारात्मक परिस्थितियां भी सुलझेंगी। युवा वर्ग अपनी किसी परीक्षा / प्रतियोगिता में सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में भी उनकी रूचि बढ़ेगी।
नेगेटिव -कोई योजना विफल होने से आप में निराशा की भावना आ सकती है। परंतु नजदीकी मित्रों का सहयोग आपको राहत भी देगा। अगर कोई पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो शांतिपूर्ण तरीके से उसको सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय -व्यवसाय संबंधी कामों पर अधिक ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी कामों में भी फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। परंतु किसी पर भरोसा करने की बजाय सभी निर्णय स्वयं ही लें। नाजायज कार्य में किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। इसकी वजह से कुछ मुश्किलें उत्पन्न हो सकती हैं।
लव -परिवारजनों के साथ हास-परिहास तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्यआपको अपना मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत करें, इससे तनाव कम होगा। तथा मेडिटेशन भी करें।
भाग्यशाली रंग-हरा, भाग्यशाली अंक-2

कर्क

पॉजिटिवयह समय आपको रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखेगा। घर में नवीनीकरण व साज सज्जा से संबंधित परिवर्तन लाएंगे। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति अनुभव होगी। कठिन से कठिन कार्य आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे।
नेगेटिवकभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठते हैं। आज भी ग्रह स्थिति कुछ ऐसी ही बनी हुई है। इसलिए स्वयं पर भरोसा रखें। विद्यार्थियों को व्यर्थ की गतिविधियों की बजाएं अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय -व्यवसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। कुछ नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं जो कि आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेंगे। तथा आपकी छवि और प्रतिष्ठा भी पड़ेगी। परंतु स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, कोई नुकसान की भी आशंका है।
लव -पारिवारिक माहौल बहुत ही सकून भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाकर रखें, क्योंकि कुछ अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्यस्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ी बहुत खासी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस होगी। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है।
भाग्यशाली रंग-सफेद, भाग्यशाली अंक-5

सिंह

पॉजिटिवआज ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य में विशेष रूचि रहेगी। कुछ नई जानकारियां और समाचार भी मिलेंगे। रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे की वापसी संभव है। बातचीत करके येनकेन प्रकारेण आप अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिवध्यान रखें आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन ना करें। पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी साथ में ही आएंगे। किसी नजदीकी मित्र से संबंधों में खटास ना आने दे।
व्यवसायपार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में सावधानी रखने की जरूरत है। जरा सी गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। इस समय कुछ नए प्रस्ताव सामने आएंगे। बेहतर होगा कि उनमें ही अपना ध्यान लगाकर रखें। इस समय कोई भी व्यवसायिक निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी है।
लवकाम की अधिकता की वजह से घर-परिवार पर समय नहीं दे पाएंगे। परंतु घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपका भी सहयोग जरूरी है।
स्वास्थ्य -महिलाएं मानसिक तनाव की वजह से हार्मोन संबंधी बदलाव महसूस करेंगी। योगा मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें तथा उचित इलाज भी लें।
भाग्यशाली रंग-सफेद, भाग्यशाली अंक-1

कन्या

पॉजिटिवआज अधिकतम समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। तथा रोजमर्रा की भागदौड़ से कुछ राहत मिलेगी। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उस पर कार्य अवश्य करें। समाज में आपकी छवि और अधिक निखरेगी।
नेगेटिवआज भूमि की खरीद फरोख्त संबंधी कोई भी कार्य स्थगित रखें। इस समय किसी नुकसान की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें।
व्यवसायकार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। परंतु अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, कोई कर्मचारी ही आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठा सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की राय आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
लवअपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार व जीवन साथी के साथ व्यतीत करें। विवाहेत्तर प्रेम संबंध घर की व्यवस्था को खराब कर सकते हैं।
स्वास्थ्यकमजोरी की वजह से टांगों में दर्द व थकान की परेशानी रहेगी। उचित आहार लें। तथा व्यायाम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग-हरा, भाग्यशाली अंक-6

तुला

पॉजिटिवजीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव आएंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। हर परिस्थिति का मुकाबला हिम्मत और साहस के साथ करेंगी।
नेगेटिवध्यान रखेंगे कि आपके नजदीकी मित्र या रिश्तेदार ही आपको धोखा दे सकते हैं। अपनी क्षमता से अधिक काम करने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। इसलिए काम के साथ-साथ आराम भी अवश्य लें। साथ ही अपनी वाणी को भी मधुर रखना जरूरी है।
व्यवसायआर्थिक मामलों पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है। इस समय व्यवसाय में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। अगर कोई विभागीय जांच चल रही है तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को तरक्की मिलने के अवसर बन रहे हैं।
लवपति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। तथा दोनों एक दूसरे की बात और सलाह को अहमियत देंगे। प्रेम संबंधों में भी स्थायित्व बना रहेगा।
स्वास्थ्यपैरों में दर्द व सूजन की समस्या रह सकती है। लापरवाही ना करें और जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग-लाल, भाग्यशाली अंक-3

वृश्चिक

पॉजिटिवआज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक तथा राजनीतिक दायरा भी बढ़ेगा। अपना वर्चस्व बनाकर रखने के लिए समय उत्तम है। घर में नजदीकी लोगों के आगमन से मनोरंजन व खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिवसंतान की पढ़ाई को लेकर लापरवाही ना करें। इस समय उनके ऊपर अनुशासन बनाकर रखना जरूरी है। अपनी योजनाओं व गतिविधियों के बारे में किसी से भी चर्चा ना करें। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज के लिए स्थगित कर दें।
व्यवसायव्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। सिर्फ थोड़ी सी सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। यह समय उपलब्धियों वाला है, योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्य को संपन्न करते चलें। आय के स्रोतों में भी वृद्धि होगी।
लवअपने प्रत्येक कार्य में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्यसर्दी की वजह से घुटनों व जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। अपनी जीवनशैली को सुरक्षित रखें। तथा सर्दी से अपना उचित बचाव भी करें।
भाग्यशाली रंग-आसमानी, भाग्यशाली अंक-8

धनु

पॉजिटिव बहुत अधिक व्यस्तता के बावजूद आज आप अपने परिवार से संबंधित कार्यों के लिए भी समय निकालेंगे। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलने से आपकी योजनाओं को क्रियान्वित होने का मौका प्राप्त होगा। और धीरे-धीरे सब गतिविधियां व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी।
नेगेटिवअपरिचित व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। बिना मतलब बदनामी या झूठा आरोप लगने की आशंका दिख रही है। क्रोध व कटु भाषा का प्रयोग करने से परहेज करें। इससे परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।
व्यवसायआज व्यवसायिक गतिविधियां घर पर ही रहकर सुचारू रूप से क्रियान्वित हो जाएंगी। फोन और संपर्कों के माध्यम से कार्यों को अंजाम देना आसान रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति को अचानक ही नौकरी से ही संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है।
लवदांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।
स्वास्थ्यसिर दर्द और माइग्रेन की परेशानी उभर सकती है। बादी और बासी खाने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग-पीला, भाग्यशाली अंक-9

मकर

पॉजिटिवविद्यार्थियों को अपनी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में उचित परिणाम हासिल होंगे। आज सपने साकार करने का दिन है, खूब मेहनत से काम करें। इस समय ग्रह स्थितियां कई सुअवसर प्रदान करने वाली हैं। इनका भरपूर उपयोग करें।
नेगेटिवआलस की वजह से किसी भी कार्य को टालने का प्रयास ना करें, इसकी वजह से तरक्की के रास्ते रुक जाएंगे। बोलचाल का लहजा नर्म रखें। किसी नजदीकी व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज ना करें, उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
व्यवसायव्यवसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। कुछ बाहरी स्रोतों से चल रही बातचीत का आज उचित परिणाम सामने आएगा। सहयोगियों की सलाह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को अगर नौकरी में बदलाव संबंधी अवसर मिले, तो उसे तुरंत ले लेना चाहिए।
लवपति-पत्नी का आपसी सामंजस्य बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार को प्राथमिकता देंगे। कुछ समय परिवार के साथ शॉपिंग, डिनर आदि जैसे कार्यों में भी व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य -गर्म-सर्द हो जाने से गले में खराश और खांसी जुकाम रहेगा। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना जल्दी स्वस्थ करेगा।
भाग्यशाली रंग-सफेद, भाग्यशाली अंक-2

कुंभ

पॉजिटिवधार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित होगी। आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस समय ग्रह स्थिति आपके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बना रही है।
नेगेटिव -फोन या मित्रों के साथ अपना समय व्यर्थ ना करें। कभी-कभी आपके अंदर अहम की भावना आ जाती है। जिसकी वजह से कुछ संबंधों में तनाव भी हो जाता है। इस समय अपनी इस ऊर्जा को सकारात्मक रूप में उपयोग करना बेहतर है।
व्यवसाय -व्यवसायिक गतिविधियों में अभी ज्यादा सुधार की संभावना नहीं है। परंतु फिर भी काम में रुकावट ही नहीं आएंगी। जमीन-जायदाद संबंधी कोई बड़ी डील हो सकती है। व्यक्तिगत संपर्क आपके लिए कुछ लाभदायक स्थितियां बनाएंगे।
लव -पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। कुछ समय भाई-बहनों के साथ भी व्यतीत करें, इससे रिश्तों में और अधिक मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य -स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी-किसी समय सिर दर्द और थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग-बैंगनी, भाग्यशाली अंक-1

मीन

पॉजिटिव -दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुनें और उस पर अमल करें। इस समय प्रकृति आपके लिए शुभ अवसर बना रही है। अगर किसी पॉलिसी आदि में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो तुरंत निर्णय लें। स्थितियां आपके पक्ष में है।
नेगेटिव -आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता रहेगी। इस समय रुपए-पैसे के मामले मे सारे निर्णय स्वयं ही लें। कर्मचारियों से संबंध खराब ना करें, क्योंकि इस समय उनका सहयोग आपके लिए जरूरी है।
व्यवसाय -आज का दिन तरक्की देने वाला है। कोई नया अनुबंध प्राप्त होगा। मीडिया व रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोग कोई बेहतरीन उपलब्धि हासिल करेंगे। सरकारी टेंडर या सरकारी संस्थाओं से संबंधित अनुबंध भी मिल सकता है।
लव -पारिवारिक वातावरण को मधुर बनाने में आपका विशेष दायित्व रहेगा। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें, इसकी वजह से कुछ तनाव हो सकता है।
स्वास्थ्य -स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने विचारों में सकारात्मकता बनाकर रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग-क्रीम, भाग्यशाली अंक-5

Back to top button