ये कौन चुरा रहा था प्रिंस हैरी का पॉपकोर्न

harry popcorn 29 09 2017

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स चार्ल्स के बेटे प्रिंस हैरी फिजिकली चैलेंज्ड, घायल या बीमार सैनिकों के लिए आयोजित किए जाने वाले इनविक्टस गेम्स को देखने में व्यस्त थे तब उनके साथ जो हुआ वह कैमरे में कैद हो गया।

इस गेम को देखने के दौरान जब वह पॉपकोर्न खाते हुए पास की सीट पर बैठे अपने दोस्त से बात कर रहे थे तब उनके पॉपकोर्न को कोई ‘चुरा’ रहा था। वास्तव में प्रिंस हैरी के पॉपकार्न पर उनके पास में मां की गोद में बैठी दो साल की बच्ची हाथ साफ कर रही थी।

जब हैरी के बकेट में काफी कम पॉपकॉर्न बचे तो उन्होंने उस बच्ची की तरफ देखा जो कि एक-एक करके उनकी बकेट से पॉपकॉर्न उठाकर खाती जा रही थी। प्रिंस ने उस बच्ची को बहुत फनी एक्सप्रेशंस दिए।

इस मौके पर उन्होंने बच्ची के साथ कुछ हल्के-फुल्के पल शेयर किए जो कि वीडियो में कैद हो गए। इस मासूम हरकत को वायरल होना तो बनता था।

इसे भी पढ़ें-  IND vs PAK U19 Asia Cup 2026 Final: खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत- पाक ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी; जानें मैच का पूरा हाल

Leave a Reply