Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

अयोध्या में जरुर बनेगा भव्य राममंदिर: CM योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह आशावादी हैं और मानते हैं कि अयोध्या में भव्य राममन्दिर का निर्माण अवश्य होगा। योगी ने एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा कि राममंदिर मुद्दा देश की भावना से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार सीएम योगी कहा कि इस मामले में सरकार पार्टी नहीं है। उच्चतम न्यायालय में मुकदमा सही दिशा में है। न्यायालय ने अनावश्यक याचिकाएं खारिज कर दी हैं। मामला न्यायालय में होने की वजह से इस पर संसद में चर्चा नहीं की जा सकती। उच्चतम न्यायालय पर विश्वास किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि का मामला राजनीतिक नहीं है। यह देश से जुड़ा मामला है। हम आशावादी हैं इसलिए मानते हैं कि संविधान के दायरे में रहकर रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply