LatestPolitics

रामदेव के बदले सुर, बोले-राहुल गांधी से मेरा रिश्ता दोस्ताना

नई दिल्लीः भाजपा के शुभचिंतक योगगुरु बाबा रामदेव के सुर कुछ बदले-बदले से दिख रहे हैं। बाबा रामदेव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में कुछ ऐसा कहा है जिससे भाजपा परेशान हो सकती है। रामदेव ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि मेरे और राहुल के बीच दोस्ताना रिश्ता है। दरअसल योगगुरु 21 जून को मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दिन पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ योग करता है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी भी करती हैं। रामदेव ने कहा कि योग हमारे पूर्वजों की देन है, इसका अलग धर्म या जाति नहीं है, यह सबके लिए है।
Yashbharat

268035d4 8172 46ef 9268 05bb196342da

उल्लेखनीय है कि साल 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले कई मौकों पर रामदेव खुलकर राहुल और सोनिया पर टिप्पणी कर चुके हैं। रामदेव ने कभी भी गांधी परिवार की प्रशंसा नहीं की है लेकिन इस बार योगगुरु का इस तरह राहुल की तारीफ करना शायद मोदी सरकार को हजम न हो। हाल ही में मिशन 2019 के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रामदेव से मुलाकात की थी। तब उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की काफी तारीफ की थी।

Yashbharat

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply