राणा की चुनौती,खैहरा से भिड़ने के लिए स्वतंत्र हूं
चंडीगढ़। कांग्रेस अधयक्ष राहुल गांधी तथा सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद कैबिनेट मंत्री रहे राणा गुरुजीत ने कहा कि मैं कांग्रेस हाईकमान तथा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा इस्तीफा मंजूर करने के लिए बहुत आभारी हूं।
मैं वफादार कांग्रेसी हूं इस लिए मैंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया, सुखपाल खैहरा की तरह नहीं, जो एक कट्टर और अवसरवादी है।
राणा गुरुजीत ने कहा कि अब मैं पूरी तरह से खैहरा से भिड़ने के लिए स्वतंत्र हूं। उन्होंने कहा ड्रग केस में फंसे खैहरा को अब मेरी खुली चुनौती है। वहीं लाईव प्रैस कांफ्रैंस दौरान राणा गुरजीत ने कहा कि सुखपाल खैहरा अपने बाप का है तो कपूरथला यां भुलत्थ से चुनाव लड़ ने मैं तैयार हूं अब भाग ने जाए।

