jabalpur

आठों विधानसभा कांग्रेस ने जीती तो बदल देंगे जबलपुर की तस्वीर : विवेक तन्खा ने की पत्रकारवार्ता

जबलपुर। कांग्रेस ने आज एक पत्रकार वार्ता आयोजित की जिसमें राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के साथ जबलपुर जिले की आठों विधानसभा के उम्मीदवार मौजूद रहे। वार्ता के दौरान सांसद तनखा ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को असफल करार दिया। जिसमें बिजली-सड़क-पानी स्मार्ट सिटी जबलपुर में बीमारियों से हो रही मौतों को मुख्य मुद्दा उठाते हुए प्रदेश की जनता सहित जबलपुर वासियों से कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की मांग की। तन्खा का कहना था मुझे जबलपुर शहर से बहुत प्यार है लेकिन भाजपा ने जबलपुर के साथ छलावा किया है, जिसमें कई विभागों को जबलपुर से छीना जाना जैसे कई उदाहरण मौजूद है कांग्रेस राज्यसभा सांसद ने इस मौके पर जबलपुर की जनता को विश्वास दिलाया है, कि अगर कांग्रेस के समस्त प्रत्याशी जीतते हैं, तो अगले 5 वर्षों में जबलपुर की दशा और दिशा अलग ही होगी। पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के साथ तरुण भनोट, संजय यादव, विनय सक्सेना, सम्मति सैनी, आलोक मिश्रा खिलाड़ी सिंह आर्मो सहित शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply