FEATUREDjabalpur

राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने दी BJP को नसीहत, कहा-भाजपा को जोड़ तोड़ की राजनीति त्यागना चाहिये अन्यथा भविष्य में बहुत नुक़सान होगा

जबलपुर। Vivek Tankha (@VTankha) Tweeted राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सुबह जहां अपनी ही सरकार को नसीहत दी थी तो वहीं शाम को उन्होंने भाजपा को भी कड़ी नसीहत दी है।

गौरतलब है कि सुबह श्री तनखा ने राजनीतिक घटनाक्रम के पीछे कांग्रेस में असंतोष को कारण बताते हुए साफ कहा था कि यह सब नहीं होता अगर सन्गठन में पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष बन जाता। इस बयान के बाद कहीं न कहीं श्री तनखा की नाराजगी के चर्चे भी शुरू हो गए थे।

बहरहाल अब श्री तन्खा ने भाजपा को दो टूक कहा कि भाजपा को जोड़ तोड़ की राजनीति त्यागना चाहिये अन्यथा उसे भविष्य में बहुत नुक़सान होगा। पोलिटिकल वातावरण दूषित करना आसान है यद्यपि उससे बाहर निकलना कठिन। अपना प्रदेश मध्य प्रदेश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था की गिरावट के बारे में ज़रा सोचिये। स्वस्थ परम्परा ही प्रजातंत्र की ताक़त।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम