katni

राज्यमंत्री वहन करेंगे मोहित के इलाज का खर्च

कटनी। एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती गंभीर रोग से पीड़ित विजयराघवढ़ निवासी मोहित सोनी के इलाज का पूरा खर्चा अब राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक वहन करेंगे।
मोहित सोनी के गंभीर रूप से बीमार होने और इलाज के लिए रूपए एकत्रित किए जाने मिलने के बाद कल गुरूवार को राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने एमजीएम हॉस्पिटल पहुंचकर डॉ. पंकज गुप्ता से मोहित सोनी की हालत के बारे में जानकारी ली और इसके बाद आईसीयू में पहुंचकर मोहित सोनी का हालचाल जाना। श्री पाठक ने परिजनों से बात भी की और मोहित के पिता राजकुमार सोनी को इलाज का पूरा खर्चा अपने द्वारा वहन करने का आश्वासन दिया। श्री पाठक ने डॉ पंकज गुप्ता से कहा कि विजयराघवगढ़ की जनता मेरा परिवार है और उनको किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिये। विजयराघवगढ़ की जनता के लिए जब तक मैं हंू, मेरे रहते न किसी को चंदा लेने की जरूरत है और न ही भटकने की। सभी के लिए हर वक्त में हमेशा खड़ा रहूंगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply