राष्ट्रीय

राजस्‍थान के सभी विधायकों की होगी स्‍वाइन फ्लू की जांच

जयपुर। राजस्‍थान के विधायकों की स्‍वाइन फ्लू की जांच की जाएगी. दरअसल राजस्‍थान की बीजेपी विधायक अमृता मेघवाल में स्‍वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है. बताया जाता है कि इसके बावजूद मेघवाल विधानसभा पहुंच गई. अब उनके संपर्क में आने वाले सभी विधायकों की स्‍वाइन फ्लू की जांच कराई जाएगी.

राजस्‍थान के सभी विधायकों को स्‍वाइन फ्लू की जांच करानी पड़ सकती है. दरअसल राजस्‍थान की बीजेपी विधायक अमृता मेघवाल काफी दिनों से बीमार चल रही थीं. जांच में डॉक्‍टरों ने स्‍वाइन फ्लू की पुष्‍टि की. बताया जाता है कि स्‍वाइन फ्लू पॉजिटिव होने के बाद भी मेघवाल विधानसभा पहुंच गईं और काफी समय तक वहां मौजूद विधायकों के साथ संपर्क में रहीं. इस बात की जानकारी जब विधायकों को लगी तो सभी विधायक परेशान हो गए. मेघवाल के संपर्क में आने वाले सभी विधायकों की अब स्‍वाइन फ्लू जांच की जाएगी.

बता दें कि राजस्थान में स्वाइन फ्लू के कहर से नेता और विधायक भी नहीं बच पा रहे हैं. छह महीने पहले बीजेपी की मांडलगढ़ विधायक कीर्ति कुमारी की स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी और अब दो बीजेपी विधायक नरपत सिंह राजवी इसकी चपेट में आ गए हैं. प्रदेश में स्वाइन फ्लू के केस बढ़ते जा रहे हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply