FEATUREDLatest

राजस्थान LIVE:सदन की कार्यवाही 1 बजे तक स्थगित, गहलोत बोले- एकजुटता की जीत होगी; पायलट की सीट बदली,

जयपुर। राजस्थान में बगावत थमने के बाद 15वीं विधानसभा का 5वां सत्र शुक्रवार को 11 बजे शुरू हुआ। स्पीकर सीपी जोशी के संबोधन के बाद कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक स्थगित कर दी गई। विश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर चुके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान की जनता, कांग्रेस विधायकों की एकजुटता और सत्य की जीत होगी। उधर भाजपा ने कहा है कि सरकार विश्वास प्रस्ताव लाएगी तो उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

पायलट के लिए अब दूसरी लाइन में सीट अलॉट
सदन में बैठक व्यवस्था भी बदली गई है। डिप्टी सीएम के पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट अब अशोक गहलोत के बगल वाली सीट पर नहीं बल्कि दूसरी लाइन में बैठे। उनके लिए निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा के बगल वाली 127 नंबर की सीट अलॉट की गई है। गहलोत के पास वाली सीट पर आज मंत्री शांति धारीवाल बैठे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम