Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATUREDमध्यप्रदेश

राजनाथ सिंह ने बताया क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम!

नेशनल डेस्‍क। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आइल की बढ़ती कीमतों के कारण देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं. हालांकि राजनाथ सिंह ने कहा कि बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार गंभीर है. राजनाथ सिंह ने कहा कि बढ़ती कीमतों से कुछ परेशानी हो रही है लेकिन इसकी वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर कोई संकट नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इसका बोझ जनता पर न पड़े इसे लेकर केंद्र सरकार गंभीर है, इसका क्या समाधान निकल सकता है उस पर विचार किया जा रहा है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे गृहमंत्री ने मोदी सरकार की चार साल की उपब्धियां भी बताई. उन्होंने कहा कि पहले कोई भी सरकार अपने काम-काज का ब्यौरा नहीं देती थी, जो हमारी सरकार ने दिया. चार साल में देश में इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. उन्होंने मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ऐतिहासिक कदम है. लोग कहते हैं कि मोदी केअर ओबामा केयर से काफी आगे निकल गया है.

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भोपाल में कहा कि एक सर्वे रिपोर्ट में भारत दुनिया की टॉप-7 अर्थव्यवस्था में है और इसी वित्त वर्ष में भारत टॉप-5 में आएगा. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसने प्रयास किया है. सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी लाकर भ्रष्टाचार कम करने की. कोशिश की गई है.

राजनाथ ने कहा कि 2019 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे. किसानों की इनपुट की कीमत कैसे कम हो इसके लिए सरकार गंभीर है. आंतरिक सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा के देश का विकास नही हो सकता, चार सालों में भारत मे कोई बड़ी आतंकी घटना नही हुई है. यह एक अच्छी कामयाबी है. उन्होंने कहा कि माओवाद उग्रवाद 126 जिलों से 10 से 11 जिलों तक सिमट कर रह गया है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply