Coronaमध्यप्रदेश

राजधानी भोपाल में तीसरे दिन भी कोरोना पॉजिटिव, 300 पार, मिले 313 नए संक्रमित

भोपाल। राजधानी में लगातार तीसरे दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 300 के पार गई है। वहीं प्रदेश में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। शनिवार को भी शहर में 313 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इसे मिलाकर शहर में अब संक्रमितों की संख्या 29 हजार 83 हो गई हैं।

इसके साथ ही इस बीमारी से जंग जीतने वालों की संख्या 26 हजार 415 हो गई है। वहीं भोपाल शहर में कुल मौतों की संख्या 504 तक पहुंच गई है। वर्तमान में शहर में 2132 सक्रिय संक्रमित मरीज है। अब तक शहर में 3 लाख 86 हजार 476 सैंपल लिए जा चुके है। इस तरह राजधानी में अब तक लिए गए सैंपल में से हर सातवां सैंपल पॉजिटिव आया है। कुल सैंपल के सात फीसद लोग पॉजिटिव आए है।

वर्तमान में कोलार तहसील कार्यालय ऐसा है जहां भोपाल शहर सर्कल वाले पुराने क्षेत्र के मुकाबले नए शहर के कोलार तहसील में अब तक कुल 6830 मरीज निकले हैं। इसमें करीब छह थाना क्षेत्र कोलार, मिसरोद, कटारा हिल्स, बाग सेविनया, शाहपुरा, बिट्ठन मार्केट शामिल हैं। इन क्षेत्रों में कभी भी घटना दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इधर शहर सर्कल क्षेत्र में भले ही अब कोरोना मरीज ज्यादा न निकल रहे हों, लेकिन यहां कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक133 मरीजों की मौत हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर गोविंदपुरा सर्कल क्षेत्र हैँ यहां अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि कोलार तहसील क्षेत्र में भले ही कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा हो लेकिन कोरोना संक्रमण से मौत के मामले में अभी भी शहर सर्कल सबसे आगे हैं।

Back to top button