Site icon Yashbharat.com

राजधानी दिल्ली में आग का सबसे बड़ा हादसा,अनाज मंडी इलाके में 35 लोगों की मौत, 50 को बचाया गया

08 12 2019 fire in delhi 19825592 91958200 m
दिल्ली में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक मकान में रविवार सुबह आग लगने की घटना में 35 लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 50 लोगों को बचाया जा चुका है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि मकान में फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है।

 

ANI

@ANI

#Delhi: 32 people dead in fire incident at Rani Jhansi Road, says Delhi Police

134 people are talking about this

बता दें कि आग बिल्डिंग की छठी मंजिल पर लगी थी, जिसके कारण लोग नीचे नहीं उतर पाए। बिल्डिंग में जो जिस जगह पर था, वो वहीं फंसा रह गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि इस बिल्डिंग में पैकिंग का काम किया जाता था। बिल्डिंग के अंदर संकरी जगह होने के कारण लोगों को भागने में ज्यादा दिक्कत हुई। इस वजह से करीब 50 प्रतिशत लोग आग की चपेट में आ गाए।

वहीं लोक नायक अस्पताल के अधीक्षक ने बताया है कि लोक नायक अस्पताल में 14 लोगों की मौत हुई है। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि अबतक 50 लोगों को बचाया जा चुका है, जिनमें से अधिकतर आग और धुएं के कारण घायल हो गए हैं।

ANI

@ANI

Atul Garg, Chief Fire Officer, Delhi Fire Service on fire incident at Rani Jhansi Road: Till now we have rescued more than 50 people, most of them were affected due to smoke. https://twitter.com/ANI/status/1203506454658895872 

ANI

@ANI

Replying to @ANI

Sunil Choudhary, Deputy Chief Fire Officer, Delhi Fire Service on fire incident at Rani Jhansi Road: Fire has been doused, 15 people rescued so far; Rescue operation underway, 27 fire tenders engaged in the operation

Exit mobile version