Latest

रहस्मयी ढंग से लापता सारांश घर के बाजू में मिला, पिता बोले अपहरण पुत्र बोला घूमने गए थे..

बरही। बरही से दो दिन पूर्व लापता हुआ 17 वर्षीय सारांश रजक 48 घंटे बाद घर लौट आया है, जिसके बाद बेटे के लिए बिलख रहे रजक परिवार को राहत मिल गई।

IMG 20180516 WA0053

घर लौटे सारांश ने पुलिस को बताया कि वह बरही से कटनी पहुचा, जिसके बाद ट्रेन से जबलपुर, फिर वहां से विलासपुर पहुँच गया। सारांश के मुताबिक उसके पास 300 रुपए थे। आज शाम बरही लौटा, दहशत के कारण वह घर के बगल में निर्माणाधीन सुने मकान की बाउंड्री पार कर उसके अंदर चला गया और रात करीब साढ़े 7 बजे निकालकर घर आ गया, वह कुछ भी बताने में असमर्थ था, सारांश के मुताबिक उसे यह लग रहा है कि पढ़ाई-लिखाई में परिवार का बहुत खर्च हो रहा है और वह उम्मीद पर खरा नही उत्तर पा रहा है।
वही सारांश के पिता देवराज का आरोप है कि उसका बेटा घर के बगल में निर्माणाधीन मकान में बंधक था, तीन-चार लड़के उसे बंधक बनाए हुए थे। बहरहाल सारे माजरे की जांच करने में पुलिस जुट गई है।

बताया गया है कि सारांश ने हाल ही में जेईई की परीक्षा दी थी, जिसमे उसके बहुत कम नंबर आए है, वही सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आने वाला है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि तनाव में आकर सारांश घर से भाग गया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply