मध्यप्रदेश

रविवार को होगा मंत्रियों के विभागों का बंटवारा CM शिवराज का ऐलान

भोपाल, यश भारत अपडेट@आशीष शुक्ला।शनिवार को ग्वालियर पहुंचे एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कल यानी रविवार को हो जाएगा।

मुख्यमंत्री के साथ गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी ग्वालियर पहुंचे थे। सीएम ने इस दौरान जयारोग्य अस्पताल का निरिक्षण किया और कोरोना को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी मे संचालित कोरोना कमांड सेंटर भी पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक ली जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम