रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरिसन ग्राउंड में सभा आयोजित
प्रधानमंत्री की सभा के लिये हल्दी चांवल देकर आमजन को कर रहे आमंत्रित
जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा 25 नवम्बर रविवार को सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड में आयोजित है। इस आमसभा में वे विशाल जनसमूह को संबोधित करेगें। श्री मोदी की आमसभा को सुनने के लिए लोग भारी जनसमूह एकत्रित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर हल्दी चांवल लेकर आमंत्रण देने के लिए जाएगें। रविवार को होने जा रही इस सभा की तैयारियां पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर भी जोर-शोर से चल रही है। तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर छबि भारद्वाज, एसपी अमित सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी गैरीसन ग्राउंड पहुंचे और निरीक्षण किया।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, व्यापारी प्रकोष्ठ के दुर्गेश शाह टिंक्वल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे. भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा में आमंत्रित करने के लिये शुक्रवार 2& नबंवर को कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर घर-घर जाकर हल्दी चांवल देंगे और सभा में आने के लिये निवेदन करेंगे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं हेतु जिम्मेदारियां सौंपी गईं है।

