धर्म

रंग-बिरंगी बांसुरियों को रखें घर-दुकान में, फिर देखें कमाल

धर्म डेस्क। भगवान कृष्ण को बांसुरी अधिक प्रिय है। इस वजह से ही धार्मिक शास्त्रों में बांसुरी को बहुत पवित्र माना जाता है। लेकिन ये बांसुरी न केवल धार्मिक पख से ही बल्कि वास्तु में भी बहुत महत्व रखती है। वास्तु के अनुसार बांसुरी के साधारण उपाय करने से ही व्यक्ति अपनी हर मनोकामना सिद्ध कर सकता है। अगर वास्तु के अनुसार घर में अलग-अलग जगह भिन्न-भिन्न रंग की बांसुरी रखी जाए तो व्यक्ति के जीवन की समस्त बाधाएं दूर हो जाती है। आईए जानें वास्तु में बताए गए बांसुरी से संबंधित उपाय-

अगर किसी व्यक्ति के विवाह के योग न बन रहें हो तो, बिस्तर के पास तकिए के नीचे लाल बांसुरी रखें। इस से मनचाहे जीवनसाथी मिलने के योग बनने लगते हैं।

Yashbharat

मनचाही नौकरी पाने के लिए अपने कक्ष के द्वार के पास पीली रंग की बांसुरी टांग दें।

Yashbharat

व्यापार में वृद्धि व धन लाभ के लिए दुकान के गल्ले या घर की तिजोरी के पास चांदी की बांसुरी रखें।

Yashbharat

घर के मंदिर या पूजा स्थल में मोर पंख वाली बांसुरी रखने से घर-परिवार के अटके जरूरी काम पूरे होने की संभावना बनने लगती है।

Yashbharat

संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्ति को अपने बैडरूम में हरे रंग की बांसुरी रखनी चाहिए। ध्यान रखें कि उसे एेसी जगह रखें कि उस पर सभी की नजर न पढ़े।

Yashbharat
अगर किसी व्यक्ति को नया व्यापार शुरू करना हो तो उसे अपने कपड़ों की अलमारी में लकड़ी की बांसुरी रखनी चाहिए।

Yashbharat

परीक्षा में सफलता पाने के लिए विद्यार्थी अपने कमरे में सफेद बांसुरी रखें। इसे रखने से परीक्षा में सफलता के आसार बनने लगते हैं।

Yashbharat
रोग बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए किचन में गोल्डन बांसुरी रखना अच्छा माना जाता है।

Leave a Reply

Back to top button