ये है कनाडा का जलप्रपात, बर्फ से जम गई पानी की धारा

वेब डेस्क: भारत सहित दुनियाभर में ठंड का कहर जारी है। चारों ओर ओस के बादल छाए हुए हैं। ऐसे मौसम में पहाड़ी इलाकों की खूबसूरती देखने लायक होती है।खूबसूरत वॉटर फोल्स लोगों के लिए आकरक्षण का केंद्र होता है। लेकिन अमेरिका और कनाडा के बार्डर पर बहने वाला नियाग्रा वाटरफॉल भी कड़ाके की इस ठंड में जम गया।  yashbharat


दरअसल नॉर्थ अमेरिका का टेम्परेचर लगातार गिरता जा रहा है। नॉर्थ अमेरिका में होने वाला आर्कटिक ब्लास्ट की वजह से तेज बर्फीली हवाएं चल रही हैं और नियाग्रा वाटरफॉल भी जम गया है। इस समय वहां का टेम्परेचर -34 पर जा पहुंचा है। यहां तक कि भारी बर्फबारी की वजह से झील में बोट्स भी जम गई हैं।
yashbharat
नए साल के मौके पर यहां दुनिया भर से हजारों की तादात में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं लेकिन तेज बर्फीली हवाओं के बढ़ते खतरे के मद्देनजर कई सड़कें ब्लॉक कर दी गई और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। पिछले कुछ दिनों में यूएस के अलग-अलग हिस्सों में तापमान बहुत तेजी से गिर रहा है। वहीं पेन्सिलवेनिया में क्रिसमस से ही इतनी बर्फबारी हो रही है कि यहां इमरजेंसी लगा दी गई है।

इसे भी पढ़ें-  सऊदी अरब पर हूती का बड़ा प्रहार: तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स पर मिसाइल हमले, ‘दावोस इन द डेजर्ट’ सम्मेलन स्थगित; विजन 2030 को लगा तगड़ा झटका