उत्तरप्रदेश

यूपी MLC चुनाव: बीजेपी को 13 सीटों में से 11 पर जीत का पक्का भरोसा

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि आज यानी सोमवार को है. सत्ताधारी भाजपा को 13 सीटों में से 11 पर जीत का पूरा भरोसा है, जिसके लिए 26 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा. भाजपा के दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय की ओर से जारी बयान में विधान परिषद के लिए 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है.

इस सूची में प्रदेश सरकार के मंत्री महेन्द्र सिंह और मोहसिन रज़ा के अलावा सरोजिनी अग्रवाल, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया और अशोक धवन शामिल हैं.

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 11वीं सीट संभवत: आशीष सिंह पटेल को दी जाएगी, जो पार्टी के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के नेता हैं. इस समय उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपना दल (सोनेलाल) के 9 विधायक हैं.

गौरतलब है राज्य में सत्तारूढ़ दल और सहयोगियों की 403 सदस्यीय विधानसभा में 324 सदस्य हैं. इसलिए आंकड़ों के आधार पर 13 में से 11 सीटों पर बीजेपी की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है. इसके बाद भी भाजपा के पास कुछ ​अतिरिक्त वोट बचेंगे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply