यूपी के रायबरेली में बड़ा हादसा: रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 12 से ज्यादा झुलसे

20211129 193044

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बड़ा हादसा हुआ है। रोडवेज बस में भीषण आग लग गई है। आग लगने की घटना में 12 से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर है। झुलसे हुए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हरचंदपुर थाना इलाके में आलमबाग डिपो की एक रोडवेज बस में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

बस में फंसे हुए कई लोगों को बाहर निकाला गया है। बस में कोई और है या नहीं पुलिस तलाश में जुटी है। हादसे में 12 से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर है। 9 लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। बस में 60 से ज्यादा लोग सवार बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

इसे भी पढ़ें-  16 नवंबर को होने जा रहा है सूर्य का बड़ा गोचर: मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे ग्रहों के राजा; अगले 30 दिनों तक इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के प्रबल योग