उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय
यूपी के मैनपुरी में पर्यटकों से भरी बस पलटी, 17 की मौत और 30 घायल

मैनपुरी। बुधवार तड़के यूपी में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हो गया। मैनपुरी में पर्यटकों से भरी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में जहां 17 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई अन्य घायल हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
प्रारंभिक रूप से मिल रही जानकारी के अनुसार यह बस जयपुर से गुरसहायगंज जा रही थी तभी रास्ते में मैनपुर के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इसमें 17 लोगों की मौत हो गई। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
बता दें कि इसी हफ्ते आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यूपी रोडवेज की बस ने 9 छात्रों को कुचल दिया था जिनमें से 7 की मौत हो गई थी।






