Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को एमपी का भी प्रभार, शिवराज पहुंचे शाह के घर

भोपाल। उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को मध्यप्रदेश का भी प्रभार दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से यह अधिसूचना जारी कर दी गई।

दरअसल मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टण्डन अस्वस्थ हैं वह लखनऊ में इलाजरत हैं। उनकी हालत में सुधार है किंतु एमपी में पावस सत्र तथा 30 जून को सम्भावित मंत्रिमंडल विस्तार के चलते उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का प्रभार दिया गया है।

इस आदेश के बाद लगभग तय माना जा रहा है कि एमपी में शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र हो जाएगा। उधर दिल्ली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह देर रात गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं।

Updating..

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम