यूं ही नहीं सबसे साफ शहर है इंदौर! छुट्टी पर गए सफाईकर्मी तो DM संग विधायकों ने सड़कों पर लगाई झाड़ू
भोपाल। मध्यप्रदेश के विधायक तुलसी सिलावट व महेंद्र हार्डिया, कलेक्टर मनीष सिंह और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बुधवार को गोगादेव नवमी के अवसर पर इंदौर में सड़कों की सफाई की। इस अवसर पर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इस दिन शहर के सभी सफाईकर्मियों को छुट्टी दी जाती है।
उन्होंने कहा, “शहर को साफ रखने के लिए सभी नागरिक, नगर निगम कर्मचारी और मंत्री सड़कों पर झाडू लगाते हैं। यह दिन उन सफाईकर्मियों के सम्मान के लिए है जो पूरे साल शहर को साफ रखते हैं।” आपको बता दें कि गोगदेव नवमी वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार है।

