LatestPolitics

युवा चेहरा विप्लव देव बने जीत के सूत्रधार, बन सकते हैं सीएम, जानिए कौन हैं ये

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जो भाजपा पिछली बार एक भी सीट नहीं जीत पाई थी, वो इस बार अपने गठबंधन के साथ 59 में से करीब 40 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है।

भाजपा नेता जश्न मना रहे हैं और अटकलें तेज हो गई हैं कि भाजपा की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा। जो नाम सबसे आगे चल रहा है, उनमें शामिल हैं- विप्लव देव।

भाजपाई खेमे में चर्चा है कि भाजपा की इस जीत के पीछे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति और उसे जमीनी स्तर पर अमल में लाने वाले विप्लव देव की अहम भूमिका रही है।

पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान विप्लव को त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद से उन्होंने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया था।

तीन महीने की छुट्टी लेकर पत्नी ने की मेहनत

विप्लव की पत्नी नीति दिल्ली में भारतीय स्टेट बैंक में शाखा उपप्रबंधक हैं। उन्होंने अपने पति को जीत दिलाने के लिए तीन महीने की छुट्टी ली और मतदाताओं के बीच समय गुजारा।

भाजपा ने प्रतिष्ठित वनमालीपुर विधानसभा सीट से विप्लव देव को उम्मीदवार बनाया है। उनके खिलाफ माकपा के युवा मोर्चा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमल चक्रवर्ती और मौजूदा कांग्रेसी विधायक गोपाल रॉय चुनाव मैदान में थे।

आगे क्या होगा

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को संसदीय दल की बैठक होगी और पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। ये पर्यवेक्षक विधायकों से चर्चा के बाद सीएम पद के उम्मीदवार का नाम तय करेंगे।

Leave a Reply

Back to top button