Site icon Yashbharat.com

यहां सरकार बनाने में पुरूषों की अपेक्षा महिलाएं लेती है ज्यादा रूचि

vote

सीहोर: सीहोर विधानसभा क्षेत्र में करीब 22 गांव ऐसे हैं, जहां सरकार बनाने और जनप्रतिनिधि चुनने में पुरूषों से ज्यादा महिलाएं रूचि रखती हैं। इन गांव में महिला और पुरूष वोटर की संख्या में जरूर अंतर है, लेकिन वोटिंग में महिलाएं पुरूषों से बहुत आगे हैं। इनमें कई गांव तो ऐसे हैं जहां पुरूषों का वोटिंग प्रतिशत 50 से 60 के बीच रहता है, लेकिन 80 से 90 फीसदी तक महिलाएं वोटिंग करती हैं।

महिलाओं की इस जागरूकता का असर 28 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में दिखाई दे रहा है। विधानसभा टिकट के लिए उम्मीदवारी करने वाले दावेदार इन गांव के दौरे पर महिलाओं को भेज रहे हैं। यहं जनसंपर्क पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। साल 2013 के विधानसभा चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि पोलिंग बूथ 191 सिपहीपुरा को छोड़कर सभी जगह महिला वोटिंग का प्रतिशत ५५ प्रतिशत से ज्यादा रहा है, कई जगह 92 प्रतिशत तक महिलाओं ने वोटिंग की है।

सीहोर विधानसभा क्षेत्र के पीलूखेड़ी गांव में 791 वोटर हैं, जिसमें से महिला वोटरों की संख्या पुरूषों की अपेक्षा ज्यादा है। यहां 394 पुरूष वोटर हैं, वहीं 397 महिलाएं हैं। महिलाओं की संख्या ज्यादा होने के बाद भी यहां वोटिंग में पुरूषों का प्रतिशत ज्यादा रहता है। इसी तरह हिगोनी गांव में 435 वोट हैं, जिसमें से 221 महिलाएं हैं। यहां भी महिलाओं से ज्यादा पुरूषों का वोटिंग प्रतिशत रहता है।

Exit mobile version