Monday, April 6, 2026
Latest:
दिल्‍ली

यहां लोक-लुभावन ऐलान: दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर 600 यूनिट बिजली पर देंगे राहत: सुभाष चोपड़ा

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) पार्टी ने आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके तहत दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा (Subhash Chopra) ने लोक-लुभावन ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम दिल्ली में 600 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को (Electricity) राहत देंगे. चोपड़ा ने स्पष्ट किया कि मैं चुनाव के कारण ऐसा नहीं कह रहा हूं, बल्कि यह आपका पैसा है और इसका आपको लाभ होना चाहिए

बता दें कि दिल्ली की राजनीति बिजली और पानी के इर्द-गिर्द घूमती है. बीते एक अगस्त को दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने चुनावी दांव चलते हुए दिल्लीवासियों को बड़ी राहत दी थी. केजरीवाल सरकार ने प्रति महीने 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया था. दिल्ली सरकार का यह ऐलान बीते एक अगस्त से लागू हो गया था.

50 फीसदी की छूट मिलेगीसीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार 200 यूनिट बिजली की खपत करने वालों को पूरी सब्सिडी देगी. साथ ही उन्होंने कहा कि 201 से 401 यूनिट बिजली की खपत करने वालों को सरकार से 50 फीसदी बिजली सब्सिडी मिलती रहेगी. यानी मुख्यमंत्री के ऐलान के मुताबिक, 201 से 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों को बिल में 50 फीसदी की छूट मिलेगी. दिल्ली सरकार के बिजली बिल में छूट के ऐलान से पहले 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 622 रुपए लगते थे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply