Site icon Yashbharat.com

यहां गांव के उपमुखिया के घर की जमीन हो रही गर्म, खौफ में परिवार

pipe canal

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत महतो टोली निवासी उप मुखिया मंजू देवी और जितेंद्र महतो के घर का एक खास हिस्सा गर्म हो रहा है। धरती के गर्म होने से उप मुखिया का परिवार खौफ में है।

 

परिवार के लोगों को समझ में नहीं आ रहा कि यह हो क्या रहा है।उप मुखिया के घर में खास स्थान के गर्म होने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है।

लोगों की भीड़ इसे देखने के लिए उप मुखिया के घर पहुंच रही है। लोग कौतूहलवश जमीन को हाथ और पैर से छू-छूकर देख रहे हैं। जमीन इतनी तेजी से गर्म हो रही है कि पानी डालने पर वह कुछ देर में ही भाप बनकर उड़ जा रही है। लोगों को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है।

जांच के बाद ही जमीन के गर्म होने के कारण का पता चल पाएगा। इसके लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर भूगर्भशास्त्री से जांच कराई जाएगी। -अमिताभ भगत, बीडीओ

Exit mobile version