मौत से पहले नवोदय विद्यालय की छात्रा से हुआ रेप, फॉरेंसिक रिपोर्ट!

मैनपुरी। नवोदय विद्यालय की छात्रा की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. सूत्रों के अनुसार आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा की मौत से पहले उसके साथ रेप हुआ था मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों को स्लाइड में मेल स्पर्म मिले थे. लैब ने १५ नवंबर को ही इसकी रिपोर्ट मैनपुरी पुलिस को दे दी थी. लेकिनर संदिग्धों से डीएनए मैच कराने की बजाय पुलिस ने इस रिपोर्ट को ही दबा दिया बता दें परिवार पहले से ही दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाता रहा है
डीएम-एसपी पर कार्रवाई
हत्याकांड की जांच और कार्रवाई को लेकर लापरवाह बने रहे आला अधिकारी अब सरकार के निशाने पर आ गए हैं नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय को तो हटा ही दिया गया था सोमवार को जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय को भी हटा दिया गया. इन दोनों अधिकारियों ने रेप पीड़िता की मौत के मामले में बड़े तथ्य छुपाए थे परिजन शुरू से ही दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कर रहे थे, लेकिन तत्कालीन एसपी मैनपुरी अजय शंकर राय लगातार आत्महत्या की दुहाई दे रहे थे बहरहाल दोनों अधिकारी अब सरकार के निशाने पर हैं एसपी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं बताए चोट के निशान
छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने जो पंचनामा किया था उसमें बदन पर चोटों के निशान पाए थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सब नहीं था आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई
छात्रा के साथ हुआ था दुष्कर्म
मैनपुरी की छात्रा से दुष्कर्म हुआ था इसकी पुष्टि आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में हो गई जांच में वैज्ञानिकों को स्लाइड में मेल स्पर्म मिले थे लैब ने १५ नवंबर को ही इसकी रिपोर्ट मैनपुरी पुलिस को दे दी थी एसआईटी की अध्यक्षता कर रहे आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को दी








