Monday, April 6, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

मौत को पाने खाई में लगाई छलांग, लेकिन जिंदगी ने नहीं छोड़ा साथ

महू, इंदौर। जान देने के लिए महिला ने गहरी खाई में छलांग लगा दी, लेकिन जिंदगी ने उसका साथ नहीं छोड़ा। प्रीति पति अनिल गुप्ता महू के पातालपानी घूमने पहुंची थी और अपने रिश्तेदार को फोन कर कहा कि वो बहुत परेशान है और जान देने जा रही है। इसके बाद उसने झरने से कुछ दूर खाई में छलांग लगा दी और पेड़ों से टकराते हुए नीचे जा गिरी और उसकी जान बच गई। इसके बाद स्थानीय लोग उसे बचाकर ऊपर लाए और तुरंत उसे महू के मध्य भारत अस्पताल ले जाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रीति गुप्ता को इंदौर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रीति मुंबई में एक बैंक में कर्ल्क की नौकरी करती हैं और एक रिश्तेदार के यहां इंदौर आई थीं। बुधवार सुबह आटो रिक्शा से वो पातालपानी पहुंची थी।

News Updating…

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम