मध्यप्रदेश

मोबाइल पर बात करते कोर्ट परिसर की ऊपरी मंजिल से गिरे वकील की मौत

भोपाल। भोपाल जिला कोर्ट की बहुमंजिला इमारत से गिरकर वकील की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वकील मोबाइल पर बात कर रहे थे, इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वे ऊपरी मंजिल से सीधे नीचे आ गिरे। साथी वकील उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला कोर्ट में वकालत करने वाले अनिल राजन की दोपहर में इमारत से गिरकर मौत हो गई। वे कोर्ट बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर मोबाइल पर बात कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बात करते-करते अनिल खिड़की के पास आ गए। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वे सीधे नीचे आ गिरे। उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। साथी वकील तुरंत उन्हें 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस से जेपी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वकील अनिल राजन पत्नी मंडीदीप में अस्पताल में काम करती हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button