Site icon Yashbharat.com

मोदी ने संभाली एनआईए चीफ की कुर्सी, इन्होंने दी थी नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट

नई दिल्ली। हरियाणा के योगेश चंद मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नए प्रमुख का दायित्व संभाल लिया। 1984 बैच के आईपीएस मोदी मूलत: हरियाणा के टोहाना कस्बे के रहने वाले हैं, हालांकि कई वर्ष पहले उनका परिवार जींद में आकर बस गए थे।

मोदी के पिता स्वर्गीय रामेश्वर दास गुप्ता हरियाणा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा के स्थापित नेता रहे। योगेश चार भाइयों में सबसे छोटे हैं।

उनके सबसे बड़े भाई सतीश चंद गुप्ता पेशे से डॉक्टर हैं। दूसरे नंबर के भाई यशपाल सिंघल हरियाणा के पुलिस महानिदेशक रहे तथा मौजूदा समय में राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त हैं।

यशपाल सिंघल 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे। योगेश चंद मोदी के तीसरे नंबर के भाई दयानंद सिंघल जींद में आढ़ती हैं।

टोहाना में रहते हुए स्वर्गीय रामेश्वर दास गुप्ता का परिवार मोदी परिवार के नाम से ही पहचान रखता था, मगर जींद में आने के बाद सिर्फ योगेश का परिवार ही नाम के साथ मोदी लिखता है। योगेश की बेटी आस्था मोदी भी आईपीएस अधिकारी हैं और फरीदाबाद में पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त हैं।

आस्था के पति पार्थ गुप्ता फरीदाबाद नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त और ससुर एसएस प्रसाद हरियाणा के गृह सचिव हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने योगेश को 2002 में गुजरात के गोधरा दंगों की जांच के लिए बनाई एसआईटी का हिस्सा बनाया था। इस एसआईटी ने ही नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दी थी।

Exit mobile version