राष्ट्रीय

मॉडल की हत्या कर बॉडी सूटकेस में डालकर फेंकी, दोस्त गिरफ्तार

मुंबई। हत्या के आरोपी दोस्‍त ने मॉडल का शव सूटकेस में भरा और मालाड पश्‍चिम में लिंक रोड के पीछे फेंक दिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. मुंबई के मालाड पश्‍चिम में मंगलवार को पुलिस को एक सूटकेस में एक मॉडल की लाश मिली है. इस मामले में पुलिस ने मॉडल के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. बॉडी पोस्ट मार्टम के लिए भेज दी गई है और पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है.mansi

जानकारी के अनुसार मानसी दीक्षित पेशे से मॉडल थी. बताया जा रहा है कि वह मुंबई में एक इवेंट कंपनी में पार्टनर भी थी. सोमवार को मानसी अपने दोस्‍त मुजम्‍मिल इब्राहिम के घर पर गई थी. इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया और इब्राहिम ने मॉडल की हत्‍या कर दी. आरोपी ने मॉडल का शव सूटकेस में भरा और मालाड पश्‍चिम में लिंक रोड के पीछे फेंक दिया.

इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाई और कुछ ही घंटों में आरोपी मुजम्‍मिल इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी पर हत्‍या करने और वारदात के साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Back to top button