मध्यप्रदेश
मैहर में शारदा मंदिर क्षेत्र में आग लगने से वाहन हुए जलकर खाक

सतना । मैहर में दोपहर आग लगने की वजह से कई गाड़ियां बुरी तरह से जल गई। सूत्रों के मुताबिक आग शारदादेवी मंदिर के रोपवे के सामने जंगल में लगी। आग गर्मी होने के वजह से इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते आग ने वहां पर रखे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग में इनोवा और बोलेरो सहित 4 वाहन जल गए। यह वाहन रोपवे के सामने खड़े हुए थे। सूचना मिलने पर दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग की वजह का अभी तक पता नहीं लग पाया है।








