FEATUREDMaharashtraराष्ट्रीय

मैं फिर आऊंगा: शुरू हुई नई राजनीतिक चर्चा, Video

मैं फिर आऊंगा: शुरू हुई नई राजनीतिक चर्चा, Video साल 2019 के विधानसभा चुनाव के पहले हुए विधानमंडल के अधिवेशन में फडणवीस ने ‘मी पुन्हा येईन’ कविता पढ़ी थी। उसी का वीडियो भाजपा ने ट्वीट किया है। इससे राजनीतिक गलियारों में महाराष्ट्र की राजनीति में फिर कोई बड़ा भूचाल आने की चर्चा शुरू हो गई है…

भाजपा के अधिकृत ट्विटर (एक्स) अकाउंट से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का वह वीडियो एक बार फिर पोस्ट किया गया है जिसमे वह यह कह रहे हैं कि “मी पुन्हा येईएन” अर्थात मैं फिर वापस आऊंगा। शिवसेना के विधायकों की अपात्रता पर शुरू सुनवाई के बीच फडणवीस के इस वीडियो पोस्ट से सूबे में नई राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।

साल 2019 के विधानसभा चुनाव के पहले हुए विधानमंडल के अधिवेशन में फडणवीस ने ‘मी पुन्हा येईन’ कविता पढ़ी थी। उसी का वीडियो भाजपा ने ट्वीट किया है। इससे राजनीतिक गलियारों में महाराष्ट्र की राजनीति में फिर कोई बड़ा भूचाल आने की चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि अभी हॉल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली दौरे पर गए थे।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र दौरे पर आए। ऐसे में कहा जा रहा है कि प्रदेश भाजपा की तरफ से ट्वीट किए गए इस वीडियो के माध्यम से भाजपा क्या संदेश देना चाहती है। वहीं, प्रदेश भाजपा ने इसका खुलासा नहीं किया है।

शिंदे गुट के नेता और उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा, ऐसा लगता नहीं कि कोई राजनीतिक भूचाल आने वाला है। फडणवीस कई बार आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव कैसे होंगे, इसका विश्लेषण कर चुके हैं। स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सत्ता में है। जल्द ही चुनाव होगा। इस चुनाव में हम नई ताकत के साथ आएंगे और महाराष्ट्र की सेवा करेंगे। यही इसका अर्थ है।

राज्य में शिवसेना (शिंदे गुट), भाजपा और एनसीपी (अजित गुट) की महायुति की सरकार है, जिसमें एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार उपमुख्यमंत्री हैं। एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद महाविकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी।

इसके बाद देवेंद्र फडणवीस के राज्य के मुख्यमंत्री बनने की पूरी संभावना थी, लेकिन मुख्यमंत्री पद की बाजी एकनाथ शिंदे के हाथ लगी। अब सरकार के एक साल होने के बाद फिर से नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Back to top button