राष्ट्रीय

मेहसाणा दंगा केस: हार्दिक पटेल को 2 साल की जेल, BJP दफ्तर में की थी तोड़फोड़

अहमदाबादः पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को विसनगर कोर्ट ने विधायक ऋषिकेश पटेल के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के मामले में दोषी ठहराते हुए 2 साल की जेल की सजा सुनाई है। हार्दिक के अलावा इस केस में कोर्ट ने 3 अन्य लोगों को दोषी ठहराया है। जबिक 14 को बरी कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि 2015 में हार्दिक ने पाटीदारों के लिए आरक्षण की मांग की थी। इस दौरान मेहसाणा के विषनगर में दंगा हो गया था। तब हार्दिक ने भाजपा विधायक के ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। विधायक ऋषिकेश पटेल ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था जिसमें वे दोषी पाए गए।

Leave a Reply

Back to top button