katni

मेरे दीनदयाल: पहली बार 7 हजार बच्चों ने दी एक साथ परीक्षा

कटनी। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में मेरे दीनदयाल विषय पर आज आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 7 हजार से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया। कटनी में शायद पहला ऐसा आयोजन था जिसमें एक साथ सात हजार से अधिक बच्‍चों ने उत्‍साहपूर्वकअपनी प्रतिभागिता दी।deendyal ji

नगर निगम स्टेडियम में आयोजित परीक्षा को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा व्यापक इंतजाम किये गये थे। प्रश्नपत्र हल करने को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह नजर आया। प्रश्न पत्र में पूछे गए साल एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित थे। ,परीक्षा में चयनित होने वाले छात्रों को विभिन्न पुरूस्कारों के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कॉफी पीने का अवसर प्राप्त होगा।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न मंडलों में भी किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्वक भागीदारी रही। जिला मुख्यालय में नगर निगम स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता हेतु दो दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। छात्र-छात्राओं को प्रातः 9.30 बजे कतारों में बैठाया गया।

भाजपा और युवा मोर्चा के नेताओं ने परीक्षा आयोजित करने में सहयोग किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, वरिष्ठ भाजपा नेता लोटनलाल स्वर्णकार, महापौर शशांक श्रीवास्तव, महामंत्री हरिशंकर गर्ग, विस्तारक हिमांशु शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष दुबे, केडीए उपाध्यक्ष आशा कोहली, पूर्व महापौर रूकमणी बर्मन, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती भावना सिंह, उपाध्यक्ष शिल्पी सोनी, किरण जैन, सपना सरावगी, शिक्षिका सुधा गुप्ता, विजय स्वर्णकार, सुनील उपाध्याय, शिब्बू साहू, अनंत उरमलिया, रमापती चौबे, सुमित बहरे, मलखान सिंह रैकवार, राहुल तिवारी, मयंक गुप्ता, नीरज दुबे, अवकाश जायसवाल, अशोक मिश्रा, सचिन शुक्ला, राहुल तिवारी, विपुल शुक्ला, सौम्य बरसैंया, आकाश तिवारी, अमित शर्मा, संजय कनकने, सुधीर पाण्डेय, महमूद खान आदि की उपस्थिति रही।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने बताया की कटनी जिले में 31220 पंजीयन 167 शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के बीच किये गए थे। स्कूल स्तर पर कक्षा 8 से कक्षा 12 तक तथा महाविद्यालय स्तर पर प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष स्नातक तक छात्र छात्राओं के पंजीयन हुए थे। अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश में सर्वाधिक पंजीयन कटनी जिले से किये गये हैं जिसमे 8000 प्रतियोगी 34 शैक्षणिक संस्थान एक साथ एक ही स्थान पर संयुक्त रूप से इस प्रतियोगिता में शामिल हुए।

Leave a Reply

Back to top button