Monday, April 6, 2026
Latest:
अजब गजब

मेरठ में एक युवक ने भैंस के साथ किया कुछ ऐसा, सुन कर चौंक जाएंगे आप

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार शाम ऐसी अमानवीय घटना सामने आई है, जिसने लोगों को अचंभे में डाल दिया। खुद पुलिस हैरान है।

लेकिन पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि है घटना सही है। 22 वर्षीय एक युवक पर भैंस के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। भैंस मालिक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना मेरठ के जानी थाना क्षेत्र की है। भैंस मालिक रुमाल सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव निवासी सुमित भैंस के साथ दुष्कर्म करता देखा गया है।

विरोध करने के बाद भी आरोपी ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। भैंस मालिक ने आरोप लगाया कि आरोपी को ऐसी घिनौनी हरकत करते हुए पड़ोस के कई अन्य लोगों ने देखा है।

सूचना पर इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। पुलिस ने भैंस मालिक की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी सुमित निवासी जानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पांच लोगों को बनाया है गवाह
इंस्पेक्टर ने बताया कि भैंस मालिक की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही पड़ोस के पांच लोगों को भी गवाह बनाया गया है। मामले में गवाहों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। पता चला है कि आरोपी शराब के नशे में था। उसने घिनौनी हरकत करना कबूल किया है।

भैंस का नहीं हो सकता मेडिकल
जिले में इस तरीके की घिनौनी हरकत का यह पहला मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि भैंस का मेडिकल नहीं कराया जाएगा। लेकिन आरोपी पर कार्रवाई के लिए अन्य लोग गवाह हैं। जिनका बयान महत्वपूर्ण है। संजय वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर और गवाहों के पर आरोपी सुमित के खिलाफ पशु अत्याचार अधिनियम व धारा 377 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ में आरोपी सुमित ने यह भी बताया कि वह पिछले कई दिन से भैंस के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर रहा था।20210530 084106

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम