jabalpur

मेडिकल सफाई कर्मचारी सहित 11 कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर । शुक्रवार की दोपहर ग्यारह व्यक्तियों की जाँच रिपोर्ट्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

कोरोना संक्रमित मिले इन व्यक्तियों में धोबी घाट कृष्णा कॉलोनी गोरा बाजार निवासी 31 साल का पुरुष, पूर्व में संक्रमित आये व्यक्ति के सम्पर्क में रहा आदर्श नगर निवासी 43 वर्ष का पुरुष, निजी हॉस्पिटल में डॉक्टर पत्रकार कॉलोनी रानीताल निवासी 59 वर्षीय पुरुष,

कोतवाली निवासी 55 साल का पुरुष, मेडिकल का सफाई कर्मी भैरव नगर नई बस्ती निवासी 22 वर्ष का युवक, ग्राम पड़वार खितौला भटवा टोला निवासी 35 वर्ष का पुरुष, तुलसी मोहल्ला घमापुर निवासी 40 वर्ष का पुरुष, तीन पत्ती चौक स्थित इंडियन कॉफी हॉउस का कर्मचारी 24 वर्षीय युवक,

वैंकुवर कनाडा से हाल ही में लौटी सनराइज अपार्टमेंट चौथापुल निवासी 22 वर्षीय युवक, जीआरपी कटनी में पदस्थ समीक्षा टाउन संदीप गैस एजेंसी के पास घमापुर निवासी 52 वर्ष का पुरुष तथा आज ही शासकीय सेवा से रिटायर हो रहे जीआरपी में एएसआई आकाश विहार विजय नगर निवासी 62 वर्ष का पुरुष शामिल है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम