Latest

मुरैना में महाभारत: 6 लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, 3 अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग

Morena Crime: मुरैना में महाभारत: 6 लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, 3 अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग । मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शुक्रवार को दिनदहाड़े एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने शुक्रवार सुबह खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान आरोपियों ने एक परिवार के 8 लोगों को गोलियों से भून डाला। इनमें 6 की मौत हो गई।

घटना मुरैना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिडोसा गांव की है। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने एक ही परिवार के 8 लोगों को गोलियों से भून दिया। इसमें 3 पुरुष और 3 महिलाओं की मौत हो गई। घायलों में 2 पुरुष हैं। बताया जा रहा है कि इस गोलीकांड के पीछे करीब 10 साल पुरानी लड़ाई है। दरअसल, दस साल पहले मृतकों के परिवार के लोगों ने आरोपियों के परिजन की हत्या की थी।

घटना की सूचना मिलते ही सिंहौनिया सहित आसपास के थानों से भी पुलिस बल लेपा भिडोसा गांव भेजा गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थति बनी हुई है। गांव से मृतकों के शवों को मुरैना अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। साथ ही घायलों को भी इलाज के लिए मुरैना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि दिमनी से कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह भी लेपा भिडोसा गांव के रहने वाले हैं।

Back to top button