Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

मुजफ्फरपुर में स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में 11 की मौत, 4 घायल

मुजफ्फरपुर07 03 2020 road accident in muzaffarpur 20092679 8145343। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे-28 पर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
ani mic logo bigger

ANI

@ANI

Bihar: 11 dead, 4 injured in a collision between a Scorpio vehicle and a tractor on NH-28 in Kanti Police Station area of Muzaffarpur. More details awaited.

See ANI’s other Tweets
घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कांटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।पुलिस के मुताबिक दुर्घटना सरमसपुर गांव के पास हुई है। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम