मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आज चार सभाएं

जबलपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुधवार को सड़क मार्ग से जबलपुर में आगमन होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान जबलपुर की बरगी, पनागर, केंट एवं उत्तर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शाम 5.30 बजे सड़क मार्ग से गोटेगांव से जबलपुर के चरगवां पहुंचेंगे । जहां बरगी विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती प्रतिभा सिंह के समर्थन में आम सभा को संबोधित करने के बाद शाम 7 बजे बिलपुरा पहुंचकर पनागर विधानसभा के प्रत्याशी सुशील तिवारी इंदु के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे।श्री चौहान शाम 7.40 बजे केंट विधानसभा के प्रत्याशी के समर्थन में गोकलपुर सामुदायिक भवन रांझी में आमसभा को संबोधित करेंगे इसके पश्चात रात्रि 8.20 बजे उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी शरद जैन के समर्थन में शहीद स्मारक गोलबाजार में सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान रात्रि 9.30 बजे डुमना एयरपोर्ट से भोपाल रवाना होंगे।








