Latestमध्यप्रदेश

मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीती

भोपाल। मध्यप्रदेश की मुंगावली विधानसभा सीट एक बार फिर कांग्रेस ने जीत ली। यहां से बृजेंद्र सिंह यादव ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा की बाई साहब यादव को हराया। उधर कोलारस में भी कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव विजयी रहे हैं। उन्‍होंने आठ हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की। इसकी अधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव लगातार बढ़त बनाए हुए थे और अंंतिम राउंड में उन्होंने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज कर ली। मुंगावली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरु कर दिया है। यादव ने भाजपा के देवेंद्र जैन को पराजित किया।

मुंगावली में 18वें राउंड की गणना के बाद कांग्रेस 2855 वोटों से आगे चल रही थी और अंतिम दौर में भी शुरुआती वोट कांग्रेस के खाते में गए, जिससे निर्णायक बढ़त के साथ कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव केवल पहले चरण की गिनती में पीछे थे लेकिन उसके बाद जैसे ही मतगणना आगे बढ़ी बृजेंद्र सिंह यादव की बढ़त बरकरार रही।

डाक पत्रों की गिनती में 23 में से 21 मतपत्र अमान्य किए गए हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव और भाजपा की प्रत्याशी बाईसाहब यादव के बीच था। यहां 13 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 8 निर्दलीय थे।

कोलारस में कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव 8 हजार से अधिक वोटों से विजयी रहे। इस पहले कुल 14 डाक मतमत्रों में से कांग्रेस को 8 और भाजपा को 5 मिले, जबकि एक डाक मतपत्र निरस्त कर दिया है

मतगणना टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और दो अन्य कर्मचारी तैनात रहे। पूरी मतगणना की वीडियोग्राफी भी की गई। मतगणना स्थल पर सिर्फ चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक को मोबाइल ले जाने की इजाजत है। सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था बनाई गई। रेंडम आधार पर दोनों विधानसभा क्षेत्र में उपयोग लाई गई वीवीपैट में से एक-एक चुनाव स्लिप और ईवीएम में डाले गए मतों का मिलान किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार की कमान संभालने की वजह से चुनाव दिलचस्प हो गया था। उपचुनाव के नतीजे प्रदेश की सियासत की दिशा भी तय करेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply