नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के आमचुनाव की तैयारियां शुरू कर दीं हैं लेकिन इस बार पार्टी एक बड़े बदलाव के साथ चुनाव में नजर आएगी। इस बार करीब 150 सीटों पर उन नेताओं को टिकट नहीं मिलेंगे जिन्हे 2014 में दिए गए थे। इनमें से कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह 2019 लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड स्टार, युवा उद्यमी, पद्म अवार्ड विजेता, खिलाड़ी और अन्य लोकप्रिय चेहरों को टिकट देने की रणनीति बना रहे हैं।
अक्षय कुमार, अनुपम खेर को मिल सकती है टिकट
खबरों के अनुसार भाजपा बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अनुपम खेर और नाना पाटेकर को 2019 में टिकट दे सकती है। इनमें से अक्षय कुमार को पंजाब या दिल्ली, अनुपम खेर को दिल्ली और नाना पाटेकर को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बना सकती है। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनावों में भी भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी, गायक बाबुल सुप्रियो, बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर, अभिनेता परेश रावल, ओलंपिक विजेता राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, पूर्व आर्मी चीफ वी के सिंह, पूर्व गृह सचिव आर के सिंह, स्तंभकार प्रताप सिन्हा, पूर्व आईपीएस अफसर औप मुंबई के पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह, पूर्व नौकरशाह उदित राज को चुनावी मैदान में उतारा था। इनमें से सभी ने जीत हासिल की थी।
लोगों से लिया जा रहा फीडबैक
वहीं खबरों के अनुसार भाजपा लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर ही टिकट देगी। इसी के तहत नमो ऐप पर एक सर्वे शुरू किया गया था। इस सर्वे में लोगों से भाजपा के वर्तमान सांसदों के कामकाज के बारे में राय लेने का काम किया गया है। लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर डेटा संकलन कया जाएगा। जानकारी के अनुसार पीएम की शासन की ज्यादातर रणनीति आम जनता की राय पर निर्भर रहा है। वह कल्याणकारी योजनाओं और अन्य सरकारी कार्यक्रम और यहां तक की लोगों से रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम में प्रतिक्रियाएं मांगते हैं। उन्हीं प्रतिक्रियाओं के आधार पर उन्होंने कई अहम निर्णय भी लिए।
रणनीति में बड़ा बदलाव कर रही भाजपा
बता दें कि भाजपा के पास राजस्थान में 25 सीटें, हिमाचल में 4, दिल्ली में 7, उत्तर प्रदेश में 80 सीटों में से 71, छत्तीसगढ़ में 11 में से 10, मध्य प्रदेश में 29 में से 27 सीटें हैं। भाजपा को डर है कि इन राज्यों में पार्टी की सीटें आधी हो सकती हैं। यही कारण है की पार्टी 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव कर रही है।
-
इस 15 अगस्त हर किसी के व्हाट्सएप पर छा जाएगा आपका स्टेटस- बस देख लें ये जादू… -
144 संपत्तियों से स्टे हटवाने हाई कोर्ट जाएगा नगर निगम; 1,000+ आवासीय परिसरों में सीलिंग की तैयारी -
DRI का ‘ऑपरेशन क्रिस्टल डैगर’; भोपाल स्टेशन से महिला तस्कर गिरफ्तार, 4 नाइजीरियाई समेत 5 पकड़े गए -
तिरंगा यात्रा विशेष: कटनी में बारिश के बीच उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब; सांसद वीडी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना -
स्वतंत्रता दिवस विशेष: वेंकट वार्ड स्कूल में आयोजित होगा जिला स्तरीय मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, अफसरों को सौंपी गई जिम्मेदारियां -
महिला किसानों की संस्था ‘शुभश्रीलाभ FPO’ की चतुर्थ वार्षिक आम सभा 25 अगस्त को, कटनी में जुटेगी महिला शक्ति -
बलूचिस्तान में अमेरिकी F-16 से एयरस्ट्राइक पर भड़के बलूच नेता; डोनाल्ड ट्रंप से पाकिस्तान की सैन्य मदद और पार्ट्स सप्लाई रोकने की मांग -
कुमार मंगलम बिरला की बेटी अनन्या बिरला की कंपनी ‘Svatantra Microfin’ लाएगी ₹3,000 करोड़ का IPO; SEBI के पास जमा कराए ड्राफ्ट पेपर -
Amrit Bharat: रेलवे बोर्ड ने 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दी मंजूरी; UP, बिहार, MP और गुजरात समेत कई राज्यों को मिलेगा फायदा -
Indian Financial Sector News: भारत के रिटेल लोन मार्केट में बड़ा कदम; Bank of America Jio Credit में करेगा $1.9 बिलियन का निवेश, खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी -
डिलीवरी के दौरान डॉक्टर की लापरवाही ने ली महिला की जान; 2 डॉक्टरों व बाबा माधवशाह अस्पताल पर 10 लाख का जुर्माना -
नासिक, हिमाचल के चंबा और अफगानिस्तान में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके; अफगानिस्तान में 4.4 रही सबसे ज्यादा तीव्रता -
फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के कैप्टन के डोप टेस्ट में गांजा पाए जाने के बाद एअर इंडिया का बड़ा एक्शन; 5,000 से अधिक पायलट्स का होगा ‘साइकोएक्टिव सब्सटेंस’ टेस्ट -
15 अगस्त को लाल किले पर देखना है स्वतंत्रता दिवस समारोह? रक्षा मंत्रालय के ‘Aamantran’ पोर्टल से ऐसे बुक करें ऑनलाइन टिकट -
देवास में भाजपा की ‘तिरंगा यात्रा’ पर मधुमक्खियों का अचानक हमला, मची भगदड़; 12 से अधिक कार्यकर्ता घायल, एक की हालत गंभीर -
पंजाब में शांति भंग नहीं होने दूंगा, महाराष्ट्र में हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल; कहा- ‘पिता ने भी ताकतों से समझौता नहीं किया’ -
हथेली में जीवन रेखा के अंत में ‘Y’ का निशान होना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र -
किसान नाथूलाल चौधरी हत्याकांड में जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट समेत 8 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 2 लाख रुपये का जुर्माना -
मध्य प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान कार्यकारिणी जल्द होगी भंग; जीतू पटवारी की नई टीम में घटेंगे पद, नए चेहरों को मिलेगा मौका -
CJI सूर्यकांत के हस्तक्षेप के बाद झुका BCI; NALSAR 2026 बैच के एनरोलमेंट पर लगी रोक हटाई
