माढ़ोताल में आधी रात वृद्घ की गोली मारकर हत्या

jabalpur

जबलपुर,मुनप्र। माढ़ोताल थानांतर्गत राजीव गांधी नगर में बीती रात करीब डेढ़ बजे एक मकान में रहने वाले वृद्घ के बंद दरवाजों पर पहले पत्थर मारे गए और जब वृद्घ दरवाजा खोलकर बाहर देखने निकला तो फायरिंग कर दी गयी जिससे गोली वृद्घ के सीने में लगी। जबकि एक गोली दरवाजे से टकराकर गिर गयी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग जमा हो गए इस बीच हमलावर मौके से फरार हो गए। हालांकि इस संबंध में जब पुलिस से संपर्क किया गया तो पुलिस का कहना था कि अज्ञात आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है जबकि मृतक के परिजन दो लोगों के नाम भी ले रहे हैं।

images 1

क्या है पूरा मामला
माढ़ोताल थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में 50 वर्षीय अशोक अहिरवार अपने परिवार के साथ रहता था। बीती रात अशोक के परिजन खाना पीकर अपने अपने कमरे में सोने चले गए रात करीब डेढ़ बजे अचानक दरवाजे में पत्थर मारने की आवाज आयी। जिसे सुनकर अशोक दरवाजा खोलकर बाहर देखने निकले कि पत्थरबाजी कौन कर रहा है। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला सामने मौजूद दो लोगों ने फायरिंग कर दी जिसमें एक गोली तो दरवाजे में लगी जबकि दूसरी गोली अशोक के सीने में जाकर धंस गयी। गोली चलाने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। बाद में घायल को उपचार के लिए जब मेडिकल चिकित्सालय ले जा रहा था तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था जो कि अब 302 में तब्दील हो जाएगा। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र मोनू अहिरवार ने पुलिस में दर्ज करायी है। मोनू का कहना है कि परिवार में उसके पिता के अलावा भाई दिलीप उनकी मां और दूसरे सदस्य रहते थे। घटना से कोहराम की स्थिति निर्मित हो गयी थी।

इसे भी पढ़ें-  सादगी के साथ शांतिपूर्ण माहौल में विनम्रभाव से मनाया गया लोकप्रिय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक का जन्मदिन,सायना हिल्स में हजारों शुभचिंतकों-इष्टमित्रों ने पुष्पमालाओं के साथ स्वागत कर दी शुभकामनाएं

दो दिन पूर्व बेटे से हुआ था विवाद
मृतक के बेटे ने बताया कि मंगलवार को चिंटू चौबे और मानस नामक युवकों से उसका विवाद हुआ था और वे गाली गलौज कर रहे थे तथा यह धमकी भी दी थी कि तेरे घर में गोलियों की बरसात कर देंगे और बीती रात शायद उन्होंने धमकी को अंजाम दे दिया। पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल करने में जुटी है। क्षेत्र में तनाव का वातावरण है और बड़ी संख्या में लोग जमा है तथा डैडबॉडी आने का इंतजार कर रहे हैं।