मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने एटीएम में की तोडफ़ोड़
जबलपुर, प्रतिनिधि। ओमती थाना क्षेत्र स्थित तुलाराम चौक क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने स्टेट बैंक के एटीएम में जमकर तोडफ़ोड़ कर दी इसके बाद भी वह नही रूका और दुकानदारों द्वारा रोके जाने पर और उग्र हो गया तथा पास की दुकानों में पत्थ्रबाजी करना शुरू कर दिया जिससे कई दुकानों में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया । स्थानीय दुकानदारों ने विक्षिप्त को जैसे तैसे पकड़ा और हॉथ पैर बांध दिए जिसके बाद पुलिस को खबर की गयी जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची डायल १०० की टीम ने विक्षिप्त को अपने कब्जें में ले लिया ।
एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती क्यूं नही
इस घटना से स्टेट बैंक की बड़ी लापरवाही भी सामने आ गयी व्यापारिक क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद भी वहां गार्ड की तैनाती नही की गई जिससे क्षेत्र के व्यापारियों में भी असुरक्षा बनी हुई है। वही वक्षिप्त द्वारा की गई तोडफ़ोड़ के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा अगर सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त होता तो एसबीआई भी इस क्षति से बच सकता था।

