मंडी। आग लगने के बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हुअा, जिससे ये हादसा भीषण हो गया. मरने वालों में घर के मालिक एन के सोनी, उनकी पत्नी, उनकी बहन, बहन की बहू और 12 साल का पोता शामिल हैं.

दुल्हन लेकर लौटी ही थी बारात
जानकारी के अनुसार, घर के सभी सदस्य बारात वापस लेकर आराम कर रहे थे, तभी घर में अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हुईं और देखते ही देखते पूरा घर राख के ढेर में तब्दील हो गया. बताया जा रहा है कि दो सिलेंडर में ब्लास्ट होने से आग ज्यादा भड़की. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर कादो सिलेंडर में ब्लास्टबू पाने की पूरी कोशिश की और फायर ब्रिगेड सहित स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी.
देर से पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर काफी देरी से पहुंचीं, जिसके कारण पूरा घर जलकर राख हो गया. बता दें कि जिस घर में यह हादसा हुआ, वहां शादी समारोह चला हुआ था.
आगजनी की इस घटना में परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में 66 वर्षीय नरेंद्र कुमार सोनी, 60 वर्षीय बीना सोनी, 75 वर्षीय सुदेश सोहल, 45 वर्षीय मोना और 8 वर्षीय साहिल शामिल है. यह दो परिवारों के सदस्य बताए जा रहे हैं. जिस घर में आग लगी, वह घर मृतक नरेंद्र कुमार सोनी का था और इनके साथ लगते घर में छोटे भाई के बेटे का शादी समारोह हुआ था.
डीसी ने दिया जांच का आश्वासन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे. डीसी मंडी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया. परिजनों ने भी डीसी को फायर ब्रिगेड की लेटलतीफी के बारे में बताया. डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी.
उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड देरी से क्यों आई, इसकी भी जांच करवाई जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी. वहीं प्रशासन ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जोनल हास्पिटल मंडी भेज दिया है.
हादसे के दौरान प्रभावित परिवार का गुस्सा उन लोगों पर भी फूटा, जो वीडियो और फोटो खींच रहे थे. इस कारण मीडिया को भी कवरेज नहीं करने दिया गया. हादसे को लेकर प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी दुख जताया है. ट्वीट के जरिये सीएम ने लिखा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है.