Latest
मां से मारपीट कर बेटा झूल गया फांसी पर

शिवपुरी। पिछोर के ग्राम लहर्रा में रहने वाला एक युवक बीते रोज शराब के नशे में मां के साथ किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट कर फांसी पर झूल गया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक लहर्रा में रहने वाला अवधेश (19) पुत्र अतर सिंह लोधी शराब पीने का आदी था और बीते रोज इसी बात को लेकर उसकी मां से कहासुनी हो गई। इसी दौरान उसने मां के साथ मारपीट भी कर दी। घटना के दौरान भी अवधेश शराब के नशे में था। घटना के बाद मां और पिता दोनों अपनी बेटी से मिलने के लिए उसके ससुराल चले गए इधर अवधेश ने सोचा कि उसके माता-पिता पुलिस में उसकी रिपोर्ट करने गए है।
अचानक से वह घबरा गया और उसने अपने घर के पास स्थित एक आम के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। इस घटना में उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही जब माता-पिता वापस लौटे तो उन्होने बेटे का शव पेड़ से लटका हुआ मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गईऔर पुलिस ने मर्गकायम कर आगे की कार्रवाईशुरू कर दी है।








