Latest

महीनों से कमरे में कैद थे बुजुर्ग दंपति, दिल्‍ली से पहुंचे बेटे ने पुलिस की मौजूदगी में मुक्‍त कराया, शरीर में बची हैं सिर्फ हड्डि‍यां

बागेश्वर : उत्‍तराखंड के बागेश्‍वर जिला मुख्यालय से लगे बिलौना में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां किसी ने बुजुर्ग दंपति को कई महीनों से कमरे कैद कर रखा हुआ था। सोशल मीडिया में जब बन्द बुजुर्ग दंपति का वीडियो वायरल हुआ तब दिल्ली रह रहा उनका बेटा घर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया। बुजुर्ग दंपति की हालत बेहद खराब थी। दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

देवभूमि में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। जिला मुख्यालय से लगे बिलौना में पूर्व फौजी जमन सिंह नेगी 60 वर्षीय तथा उनकी पत्नी देवकी देवी उम्र 52 वर्षीया अकेले रहते थे। किसी ने उनके कमरे के बाहर ताला लगा दिया और वह कमरे में कैद हो गए। महीनों बंद रहने के बाद भी इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी।

बीते शनिवार को उनके एक पड़ोसी ने दोनों के कमरे में बंद होने और बाहर से ताला लगा होने का वीडियो बनाकर उसके बेटे को दिल्ली भेज दिया। वीडियो देखने के बाद रविवार को बेटा जगत सिंह दिल्ली से घर पहुंचा। और इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।

Back to top button