jabalpur

महिला ने लगायी आग ,हालत नाजुक

जबलपुर, मुनप्र। छोटी लाइन फाटक के समीप कचरहाई तलैया में रहने वाले राजू चौधरी की 24 वर्षीय पत्नी राधा चौधरी ने बीती रात करीब साढ़े आठ बजे घरेलू विवाद के चलते खुद के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली जिससे महिला गंभीर रूप से जल गयी है। महिला को 108 एम्बूलेंस के जरिये विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। बताया जाता है कि घटना के पूर्व पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Back to top button