Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

महिला आर्थिक सशक्तिकरण की तरफ MP का एक और कदम,अब टोल प्लाजा संभालेगी बहनें

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से महिलाओं को मजबूत करने के लिए देश में पहली बार महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित टोल प्लाजा की शुरुआत की है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इस पहल की शुभारंभ में हिस्सा लिया।

इस नई योजना के अंतर्गत, शाजापुर-दोपड़ा नलखेड़ा मार्ग पर चाचाखेड़ी गांव का टोल प्लाजा ज्योति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित होगा। इसी तरह, उज्जैन का कायथा और छतरपुर का संजयनगर टोल प्लाजा भी महिला समूहों द्वारा संचालित होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संविधानिक निर्णय के तहत, 2 करोड़ रुपए तक के टोल कलेक्शन प्रबंधन को महिला स्व-सहायता समूहों को सौंप दिया जाएगा। इससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती प्राप्त होगी।

इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत करते हुए, स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने अपनी खुशी और उम्मीद का इजहार किया कि यह पहल उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी।

समझौते के अनुसार, महिला समूह को टोल कलेक्शन की 30% राशि मिलेगी, जबकि शेष राशि एमपीआरडीसी को मिलेगी। इस निर्णय के साथ ही, महिलाओं को उनके कार्य में सहायता और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Screenshot 20230903 175334 Facebook

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम